Breaking : दिल्ली के साकेत कोर्ट में चार फायरिंग, महिला को लगी गोली, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे

Delhi Saket court
Prabhasakshi
रेनू तिवारी । Apr 21 2023 11:01AM

दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में सुबह जब कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने वाली थी उससे पहले ही फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक लड़की को गोली मारी गयी हैं। लड़की को मारने के लिए एक शख्स वकील की ड्रेस में आया था। गोली की आवाज सुनते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया है।

इसे भी पढ़ें: Afghanistan पर आयोजित होने वाली बैठक को सकारात्मक रूप से देख रहा भारत : जयशंकर

कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं लेकिन इसके बावजूद इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। फायरिंग में महिला घायल हो गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चार राउंड गोलियां चलाई गईं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़