Thane district में कंपनी के प्रबंधक पर हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

arrested for assaulting
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

सुरेंद्र मौर्य नामक व्यक्ति पर लोहे के डंडों से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद अपराध शाखा इकाई-3 ने आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ा गया था।

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 फरवरी को एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ निरीक्षक किशोर शिरसात ने कहा कि सुरेंद्र मौर्य नामक व्यक्ति पर लोहे के डंडों से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद अपराध शाखा इकाई-3 ने आरोपियों से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को शुक्रवार को पकड़ा गया था।

इसे भी पढ़ें: Punjab Vigilance Bureau ने एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मौर्य एक कंपनी में मैनेजर हैं और उन्होंने (आरोपियों ने) इस कंपनी में फर्नीचर की आपूर्ति का ठेका गंवा दिया था, जिसके कारण उनपर हमला हुआ। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी का मानना ​​था कि करार रद्द होने में मौर्य की भी कुछ भूमिका थी। अधिकारी ने कहा कि मानपाड़ा पुलिस मामले की आगे जांच करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़