झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली

Champai Soren
प्रतिरूप फोटो
@ChampaiSoren

चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चार जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। चंपई सोरेन के साथ 10 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके एक दिन बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने चार जुलाई को राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में राजभवन में एक कार्यक्रम में चंपई सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़