Meerut में नमाज के दौरान दिखा ठंड का असर, वजु में गर्म पानी उपयोग करने पर चल गई लाठियां

wudhu
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 30 2024 3:25PM

मस्जिद पर नमाज पढ़ने आने वाले नमाजियों के दो गुटों में गर्म पानी को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्षों ने इस मुद्दे पर बवाल करते हुए जमकर हंगामा किया है। इस दौरान दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियां भी बरसाईं।

इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में आया हुआ है। ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर है। बढ़ती ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। वहीं घरों में भी लोग हीटर जलाकर ताप में ही रहने को मजबूर हो गए है। यहां तक की ठंड के कारण पानी में हाथ डालना भी मुश्किल हो रहा है।

बेतहाशा ठंड को देखते हुए मेरठ में पानी को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्याल स्थित तकिया मस्जिद का है। मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आने वाले नमाजियों ने मस्जिद प्रशासन से बेहद खास मांग की है। हालांकि इस मांग को लेकर दो समूहों में झड़प भी हो गई और जमकर लाठी-डंडे भी चले।

दरअसल मस्जिद पर नमाज पढ़ने आने वाले नमाजियों के दो गुटों में गर्म पानी को लेकर जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्षों ने इस मुद्दे पर बवाल करते हुए जमकर हंगामा किया है। इस दौरान दोनों ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियां भी बरसाईं। संघर्ष इतना भीषण रूप में हो गया था कि इसमें छह से अधिक लोग भी घायल हो गए। 

पुलिस की मानें तो तकिया मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष नफीस सोमवार की सुबह लगभग 7.30 बजे नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे थे। यहां मौजूद जहिर पक्ष के लोगों ने नमाज अदा करने से पहले वजू के लिए गर्म पानी उपयोग करने का विरोध किया। विरोध के साथ ही जहिर पक्ष ने अपनी आवाज बुलंद की। इसी बीच जहिर पक्ष की तरफ से कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के साथ ही कई युवक लाठी डंडे तक लेकर मस्जिद में पहुंच गए। ऐसे में पानी को लेकर शुरु हुआ विवाद एक बड़ी घटना में तब्दिल हो गया। दोनों ही गुटों में जमकर मारपीट हुई।

दो पक्षों के बीच हुई इस मारपीट में कई युवकों के घायल होने की भी सूचना मिली है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने और मामला बढ़ने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। यहां पुलिस ने सभी घायलों का उपचार करवाया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़