Delhi Weather ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, IMD ने जारी की चेतावनी

summer delhi
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Mar 27 2025 10:00AM

दिल्ली में मौसम मार्च के महीने में ही बेहद गरम हो चुका है। दिल्ली में बुधवार 26 मार्च को सीजन का सबसे अधिक गर्म दिख रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन वर्षों के ये इस दिन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 2022 में 31 मार्च को 39.6 डिग्री तापमान था।

दिल्ली में मौसम मार्च के महीने में ही बेहद गरम हो चुका है। दिल्ली में बुधवार 26 मार्च को सीजन का सबसे अधिक गर्म दिख रिकॉर्ड हुआ। इस दिन अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बीते तीन वर्षों के ये इस दिन का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 2022 में 31 मार्च को 39.6 डिग्री तापमान था।

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में तेज धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को हवा चल सकती है जिसकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। हवा चलने के कारण तापमान दो से तीन डिग्री कम हो सकता है। मौसम विभाग की माने तो 27 मार्च से 29 मार्च के दौरान आसमान में हल्की बादल छाने की संभावना है जिससे जनता को गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। 

 

अप्रैल में ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। हालांकि अप्रैल के महीने में दिल्ली में गर्मी फिर बढ़ेगी यानी तापमान और अधिक होगा। मार्च के अंत में तेज हवाएं चलेंगी जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच बना हुआ है। 

मौसम विभाग ने कियाअपील 

मौसम विभाग में आम जनता से अपील की है कि इस वर्ष मार्च मौसम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। आमतौर पर दिल्ली में मार्च का महीना शुष्क रहता है लेकिन इस बार बारिश की कमी और गर्म हवाओं के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह दिन के समय बाहर न निकले। बाहर निकालने के दौरान सावधानी बरते और पानी का सेवन करते रहे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़