दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को LNJP Hospital से छुट्टी मिली

Atishi discharged from LNJP hospital
प्रतिरूप फोटो
@AtishiAAP

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं।

नयी दिल्ली। दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। 

इसे भी पढ़ें: दिसंबर 2024 तक तैयार कर लें गंगा एक्सप्रेस वे : मुख्यमंत्री

अनशन कर रही आतिशी की तबीयत पांचवें दिन बिगड़ने लगी थी और उनके ब्लड शुगर का स्तर गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुरुआत में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत में सुधार होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़