दिल्ली महिला आयोग की 181 हेल्पलाइन पर एक साल में 6.3 लाख से ज्यादा कॉल आईं: मालीवाल

Maliwal
ANI

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के हेल्पलाइन नंबर 181 पर पिछले एक साल में (जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच) 6.30 लाख से ज्यादा बार फोन किया गया। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के हेल्पलाइन नंबर 181 पर पिछले एक साल में (जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच) 6.30 लाख से ज्यादा बार फोन किया गया। डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। मालीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुएकहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से इस अवधि के दौरान घरेलू हिंसा, पड़ोसियों के साथ संघर्ष, दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न, यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को), अपहरण तथा साइबर अपराध जैसे 92,004 मामले दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी को लगता है कि सशस्त्र बल मणिपुर में भारतीयों पर गोली चलाएंगे: भाजपा

मालीवाल ने बताया कि हेल्पलाइन को जमीनी स्तर पर एक सपोर्ट टीम का समर्थन प्राप्त है। डीसीडब्ल्यू द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 181 मुश्किल में फंसी महिलाओं के लिये 24 घंटे सेवा प्रदान करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़