H3N2 Virus First Death: तेजी से फैल रहा है खतरनाक एच3एन2 वायरस, इस राज्य में हुई पहली मौत

H3N2 Virus
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 10 2023 12:22PM

कर्नाटक में एच3एन2 विषाणु से होने वाले इन्फ्लूएंजा से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति हासन जिले का रहने वाला था।

बर्बर खांसी इन दिनों घर-घर में कहर ढा रही है।  खांसते-खांसते लोगों के फेफड़े हिल जाते हैं। सांस फूलने लगती है, गले में दर्द होने लगता है। कई बार तो पूरी रात खांसते हुए गुजर जाती है। एच3एन2 के रूप में जाना जाने वाला इन्फ्लूएंजा वायरस लोगों को रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम दे रहा है। ये इन्फ्युएंजा ए वायरस का एक सबटाइप है जो पहले कई इन्फ्लूएंजा के प्रकोपों का कारण रहा है। अब एच3एन2 इन्फ्लुएंजा से कर्नाटक में एक की मौत की खबर सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रिश्वत मामले में भाजपा विधायक विरूपक्षप्पा को अग्रिम जमानत दी

कर्नाटक में पहली मौत 

कर्नाटक में एच3एन2 विषाणु से होने वाले इन्फ्लूएंजा से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति हासन जिले का रहने वाला था। भारत में पिछले कुछ महीनों में हजारों मामलों की रिपोर्ट करने वाले देश भर के अस्पतालों के साथ एच3एन2 इन्फ्लूएंजा का अचानक प्रकोप दर्ज किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: रिश्वत लेते पकड़े गए भाजपा विधायक के बेटे पर बोले येदियुरप्पा, भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए

इन्फ्लुएंजा फ्लू से जुड़ी जानने योग्य बातें

वायरस की चपेट में आने से आपको हाई ग्रेड फीवर हो सकता है। इसके साथ ही आपको कंपकपी भी महसूस हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकतर लोगों ने तेज बुखार महसूस किया है। बुखार के साथ लगातार खांसी भी महसूस हो सकती है। ये खांसी कोई आम खांसी नहीं होती है। ये आपको परेशान कर सकती है। एच3एन2 वायरस से पैदा हुए लक्षण दो से तीन हफ्तों तक रह सकते हैं। ज्यादातर पीड़ितों को दो से तीन दिन तेज बुखार रहता है। इसके साथ बदन दर्द, सिरदर्द और गले में बेचैनी महसूस हो सकती है। खांसी आपको दो से तीन महीने तक रहे सकती है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़