Loksabha Elections में कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर हासिल करेगी जीत, दीपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

Deependra Hooda
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 7 2024 11:45AM

ऐसा ही दावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी किया था। जेपी नड्डा पर निशाना सादात हुए उन्होंने कहा कि जैसा भाजपा का हाल हिमाचल में कुछ महीनों पहले हुआ हरियाणा में भी वैसा ही होगा। कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे देश में घमासान जारी है। देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच  सभी पार्टियों के नेता विभिन्न तरह की बयानबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। नेताओं की तेज होती बयानबाजी के जरिए सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधने में नहीं चूक रहे। 

इसका ताजा उदाहरण शनिवार को देखने को मिला जब कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही छह जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो पर भी निशाना साधा। इस दिन जेपी नड्डा पंचकुला में रोडशो कर रहे थे।

कांग्रेस का जेपी नड्डा पर वार

बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसा ही दावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी किया था। जेपी नड्डा पर निशाना सादात हुए उन्होंने कहा कि जैसा भाजपा का हाल हिमाचल में कुछ महीनों पहले हुआ हरियाणा में भी वैसा ही होगा। कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।

बीजेपी कर रही ईडी का दुरुपयोग

हरियाणा में लगातार कांग्रेस नेताओं के घर रेड की जा रही है जिस पर दीपेंद्र हुड्डा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता भी मानती है कि भाजपा विपक्षी पार्टियों के नेताओं के घर ईडी की टीमें भेजकर संस्थान का दुरुपयोग कर रही है। राज्य में लगातार कांग्रेस नेताओं के घर रेड हो रही है। ईडी को इस जांच में कोई जानकारी भी नहीं मिली है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़