कांग्रेस नेता ने दी धमकी, कहा रिजवी का सर काटने वाले को दूंगा 25 लाख

wasim rizvi

आपको बता दें कि राशिद खान ने कहा है कि वह हिंदुस्तान में हर मजहब का सम्मान करते हैं, अपने वीडियो वाले बयान को लेकर उन्होंने सवाल किया कि घर कोई भगवान राम के बारे में ऐसा बोले तो क्या आप सहेंगे। मजहब के नाम पर वसीम रिजवी जैसे लोग जहर उगल रहे हैं।

बीते दिनों यूपी सिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब खबर है कि कांग्रेस के नेता राशिद खान ने ऐलान किया कि जो शख्स जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का गला काट कर लाएगा उसे वह 2500,000 रुपए इनाम के तौर पर देंगे।  उनका यह बयान सुर्खियों में है, उन्होंने एक ट्वीट और करते हुए कहा है कि वह अपने बयान पर बिल्कुल कायम है।

इसे भी पढ़ें: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में केरल में पीएफआई के परिसरों पर छापे मारे 

 दरअसल राशिद खान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब भाजपा प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने भी  उनके वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी का गला काटने वालों को कांग्रेस देगी 25 लाख, कांग्रेस विधायक राशिद खान ने दी यह जानकारी।

 आपको बता दें कि राशिद खान ने कहा है कि वह हिंदुस्तान में हर मजहब का सम्मान करते हैं, अपने वीडियो वाले बयान को लेकर उन्होंने सवाल किया कि घर कोई भगवान राम के बारे में ऐसा बोले तो क्या आप  सहेंगे। मजहब के नाम पर वसीम रिजवी जैसे लोग जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीसीए वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को सबक सि

इसे भी पढ़ें: टेरर फंडिंग: अदालत ने हिज्बुल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन, अन्य के खिलाफ जारी किया सम्मन 

 आपको बताते चलें कि बीते 6 दिसंबर को वसीम रिजवी ने यूपी के गाजियाबाद जिले में डासना के देवी मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें जितेंद्र नारायण त्यागी नाम दिया। बता दें  रिजवी को अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के नाम से जाना जाएगा। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने हिंदू धर्म की तारीफ करते हुए कहा था कि सनातन धर्म दुनिया का सबसे अच्छा धर्म है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़