CM शिवराज हुए पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल, कहा - प्रदेश में है 4 चुनौतियों

Shivraj singh chouhan
सुयश भट्ट । Dec 17 2021 12:07PM

प्रदेश के लिए चार चुनौतियां हैं। बेटियों की सुरक्षा, ड्रग्स के कारोबार का बढ़ना, साइबर क्राइम और माफिया का बढ़ना। हम इन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि बेटियों और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को कम किया जाएगा।

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज यानी शुक्रवार को पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए चार चुनौतियां हैं। बेटियों की सुरक्षा, ड्रग्स के कारोबार का बढ़ना, साइबर क्राइम और माफिया का बढ़ना। हम इन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि बेटियों और महिलाओं पर होने वाले अपराधों को कम किया जाएगा। किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस को तनाव मुक्त रखने के लिए कार्य करना है। उसमें योग से लेकर अन्य तरह की योजनाओं पर कार्य करने की जरूरी है। पुलिस स्थापना दिवस कार्यक्रम को जनता से जुड़ना चाहिए। यह जनता का कार्यक्रम होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को अंतिम विदाई, शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि 

उन्होंने कहा कि हमारे पुलिस जवानों को मकान दिलाने के लिए अभियान और कुछ नए तरीके खोज रहे हैं। इसमें जिन पुलिसकर्मियों के पास प्लाट है। वह बैंक से लोन लेकर मकान बनाए। उसे सरकार किराए से लेगी। रिटायर होने के बाद वह पुलिसकर्मी अपने घर में रहे।

उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल में विनाशकारी बाढ़ थी। सरकार के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को मुसीबत से निकाला है। इसके साथ ही त्योहारों में कानून व्यवस्था बनाई है। हमारे जवान दीवाली के दिए घर पर नहीं जला पाते। ताकि हम सब अपने घर में खुशियों के साथ त्योहार मनाएं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़