MP Chunav 2023: 'सियासत के धोनी हैं सीएम शिवराज', अच्छा फिनिश कर जीतते हैं मैदान- राजनाथ सिंह

Rajnath Singh
ANI

राजनाथ सिंह ने कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों का कार्यकाल देखा है। कांग्रेस के सीएम के तौर पर कमलनाथ के कार्यकाल को देखा और अब सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी देख रहे हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत कर दी है। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को राजनाथ सिंह ने राजनीति का महेंद्र सिंह धोनी बताया। राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम शिवराज सियासत के महेंद्र सिंह धोनी हैं। क्योंकि शुरूआत चाहे जैसी भी हो लेकिन शिवराज सिंह चौहान फिनिश करना बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं। 

राजनाथ सिंह ने कमलनाथ सरकार के 15 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों का कार्यकाल देखा है। कांग्रेस के सीएम के तौर पर कमलनाथ के कार्यकाल को देखा और अब सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी देख रहे हैं। ऐसे में राज्य की जनता खुद तय कर सकती है कि सही मायने में कौन जनता की सच्चे मन से सेवा कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: सिंधिया परिवार से आने वाले नेताओं के लेकर क्या है BJP की रणनीति, ज्योतिरादित्य लड़ेंगे चुनाव

शिवराज में है अद्भुत कला 

केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि वह पिछले 20 सालों से शिवराज सिंह को जानते हैं। वह एक अद्भुत कला के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिर्फ अपनी कला के दम पर ना सिर्फ चुनाव जीतना जानते हैं, बल्कि एक सच्चे सेवक की तरह जनता की सेवा भी करते हैं। क्योंकि वह जनता के सच्चे सेवक हैं। वहीं राजनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार के भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बारे में कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में साल 2001-02 में मध्यप्रदेश की जीडीपी जो केवल 71,594 करोड़ रुपये थी। वहीं सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में यह बढ़कर 13 लाख 22 हजार करोड़ से अधिक हो गयी है। वहीं सीएम शिवराज ने नीमच की जनता से कहा कि आपके हमेशा अपना आशीर्वाद बीजेपी के साथ बनाए रखा है। साल 2018 में नीमच की तीनों सीटों और मंदसौर की चारों सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। 

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया और न कभी किसी के खाते में पैसे डाले। लेकिन इससे उलट बीजेपी सरकार ने विकास के कार्यो को किया है। वहीं सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि वह 3200 करोड़ की 'नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई' योजना को मंजूरी दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि आगे सरकार बनने के बाद भी विकास कार्यों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़