India Nepal सीमा को अवैध रूप से पार करने के प्रयास में उत्तर प्रदेश में चीनी नागरिक गिरफ्तार

arrested
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

एसएसबी के सूत्रों के अनुसार महिला के चीनी पासपोर्ट पर नेपाल का वीजा है जो कि 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक के लिए नेपाल में वैध है। ली जिन मेई नामक यह महिला चीन से नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरी थी।

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा अवैध रूप से पार करते हुए पकड़े जाने के बाद एक चीनी नागरिक को रुपईडीहा में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में प्रवेश करने के लिए अवैध रूप से सीमा पार करने की कोशिश कर रही महिला को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कर्मियों ने शनिवार को गिरफ्तार किया।

एसएसबी के सूत्रों के अनुसार महिला के चीनी पासपोर्ट पर नेपाल का वीजा है जो कि 19 नवंबर 2023 से 16 फरवरी 2024 तक के लिए नेपाल में वैध है। ली जिन मेई नामक यह महिला चीन से नेपाल के त्रिभुवन हवाई अड्डे पर उतरी थी। उन्होंने बताया कि चीनी महिला के भारत में प्रवेश और वापसी के मकसद को लेकर जांच की जा रही है। एसएसबी ने चीनी महिला के खिलाफ रुपईडीहा थाने में विदेशी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कराया है।

एसएसबी के कमांडेंट जी. एस. अदावत ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि महिला ने बौद्ध भिक्षु के भेष में नेपाल में घुसने का प्रयास किया, जिसके बाद जवानों को उस पर संदेह हुआ। महिला के पासपोर्ट पर दर्ज जानकारी के मुताबिक वह चीन के शेन डांग की निवासी है। कमांडेंट ने बताया कि महिला हिन्दी या अंग्रेजी कोई समझ नहीं पा रही थी। अब उससे भारतीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी दुभाषिए के माध्यम से पूछताछ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़