ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत की उम्मीद जतायी

Brajesh Pathak
ANI

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ तथा रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जतायी है।

नोएडा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ तथा रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत की उम्मीद जतायी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को पता चल गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Assam Floods | बाढ़ लेकर आयी असम में तबाही! 108 लोगों की मौत, 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम हुआ है। उपमुख्यमंत्री पाठक बृहस्पतिवार को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा से मुलाकात करने के लिए आए थे। यहां पर वह काफी देर तक रहे तथा उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़