Jharkhand में BJP ने खेला बड़ा दांव, शिवराज सिंह चौहान का ऐलान, सरकार आई तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2000 रुपये

Shivraj Singh Chauhan
X@OfficeofSSC
अंकित सिंह । Sep 27 2024 5:23PM

शिवराज ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने मिलकर झारखंड को तबाह और बर्बाद किया।

आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। भाजपा यहां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। वहीं, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लातेहार में एक रैली के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में आई तो महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं ने वर्दी पहनने का सपना आंखों में पाला था लेकिन हेमंत सोरेन सरकार ने ऐसा दौड़ाया कि वह कफ़न ओढ़कर लौटे, अपनी जिंदगी हारकर लौटे। नौकरी की खातिर झारखंड के नौजवानों ने जान गंवाई।

इसे भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार ने लगाया सुरक्षा वापस लेने का आरोप, शिवराज बोले- JMM का दिमाग खराब हो गया है

शिवराज ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान बनाकर दिया जाएगा। कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने मिलकर झारखंड को तबाह और बर्बाद किया। आज झारखंड में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आज झारखंड में हर चीज बिक रही है। जेएमएम और कांग्रेस की सरकार ने हर काम के रेट फिक्स कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 'पेपर लीक मोर्चा' बन गया है। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करके नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने का पाप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला बकाये का मुद्दा उठाया

रैली को संबोधित करते हुए चौहान जो चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी भी हैं ने वर्तमान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा झारखंड में सत्ता में आती है, तो हम महिलाओं को 2,000 रुपये प्रति माह प्रदान करेंगे और सूर्य घर योजना के तहत मुफ्त सौर ऊर्जा की पेशकश करेंगे।" चौहान ने विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्रीय धन के कथित दुरुपयोग के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और दावा किया कि झारखंड में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़