BJP का AAP पर वार, वीरेन्द्र सचदेवा बोले- सिर्फ चेहरा बदला हे, सरकार का चरित्र नही बदला

Virendra Sachdeva
ANI

सचदेवा ने कहा है की अगर आतिशी कोई परिवर्तित सरकार देना चाहती हैं तो सबसे पहले निवर्तमान मुख्य मंत्री केजरीवाल के शीशमहल बंगले को जनता के लिए खोले ताकि अम जनता देख सके की कैसे जनता को लूट कर 60 करोड़ से अधिक का यह।

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुख्य मंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण पर उन्हे शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वह एक मंत्री के रूप में असफल रही हैं और दिल्ली वालों को आगे उनकी सरकार से भी कोई उम्मीद नही है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी के मुख्य मंत्री बनने से सिर्फ चेहरा बदला हे, सरकार का चरित्र नही बदला है और सरकार वो ही है तो भ्रष्टाचार, अक्रमणयता, आरजकता भी बदस्तूर जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने बदली दिल्ली की तस्वीर, आतिशी बोलीं- अब भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे

सचदेवा ने कहा है की अगर आतिशी कोई परिवर्तित सरकार देना चाहती हैं तो सबसे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल के शीशमहल बंगले को जनता के लिए खोले ताकि अम जनता देख सके की कैसे जनता को लूट कर 60 करोड़ से अधिक का यह।महल कोविडकाल में बनाया गया। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की सुश्री आतिशी ने आज धार्मिक मान्यताओं के विपरीत जा कर पदभार ग्रहण किया है तो यह भी तय है की दिल्ली सरकार कठिन वक्त में फंसी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: CM Atishi को मनोज तिवारी ने लिखा पत्र, पूछा- क्यों वापस ली गई शराब नीति, कितने का हुआ नुकसान?

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर आज से प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार शुभारंभ किया गया है जिसमें प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली भाजपा के सांसद लोगों के मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने आज से शुरु हुआ जनता दरबार भाजपा की कार्यशैली का भाग है। जनसेवा और जनता की समस्या का समाधान करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होती है और आपने देखा होगा कि कैसे हमारे सांसद बरसात के दिनों में सड़कों पर उतरकर मदद करते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़