अरविंद केजरीवाल से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, AAP प्रमुख से तेजस्वी यादव ने भी की मुलाकात

kejriwal nitish
ANI
अंकित सिंह । Apr 12 2023 7:20PM

नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की है। नीतीश कुमार की इस मुलाकात को विपक्षी एकता से जोड़कर देखा जा रहा है।

2024 से लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे के दौरान नीतीश कुमार ने सबसे पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके हालचाल जाना। इसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इन सब के बीच नीतीश कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की है। नीतीश कुमार की इस मुलाकात को विपक्षी एकता से जोड़कर देखा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Northeast में बोले अमित शाह, भाजपा संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी, 2024 में 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी बनेंगे PM

इससे पहले नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद साफ तौर पर कहा था कि हम लोगों के बीच बातचीत हो गई है। अधिक से अधिक पार्टियों को पूरे देश में एकजुट करने का प्रयास हम लोग आगे करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि हम आगे एक साथ काम करेंगे, यह पूरी तरीके से तय हो गया है। राहुल गांधी ने इस बैठक को ऐतिहासिक बताया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष को एक करने में एक बेहद ऐतिहासिक कदम लिया गया है, यह एक प्रक्रिया है। विपक्ष का देश के लिए जो विजन है हम उसे विकसित करेंगे। जितनी भी विपक्षी पार्टी हमारे साथ चलेंगी हम उन्हें साथ लेकर चलेंगे और लोकतंत्र और देश पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके ख़िलाफ एक साथ खड़े होंगे और लड़ेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अगले लोकसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा गठबंधन पूरे महाराष्ट्र में लहराएगा भगवा : Shinde

वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी एकता को लेकर जबरदस्त तरीके से तंज कसा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर जब कुछ दल फंसते हैं तो इकट्ठा होने की कोशिश करते हैं। अपने बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे कुछ दल जब एकत्रित होते हैं तो महाठगबंधन बनता है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भी यही ठगबंधन बना था लेकिन कुछ नहीं हो पाया क्योंकि जनता जानती है कि विपक्षी दल भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इनका मुकाबला नरेंद्र मोदी से है, जिनकी 22 साल की CM से PM तक की राजनीति ईमानदार और साफ रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़