कैब‍िनेट मंत्र‍ियों के साथ अयोध्‍या पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, रामलला का किया दर्शन

khandu ayodhya
ANI
अंकित सिंह । Feb 6 2024 12:30PM

पेमा खांडू ने बताया कि आज अरुणाचल प्रदेश से कुल 70 लोग यहां आये हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं और मंदिर में दर्शन करेंगे। मैं दो साल पहले भी यहां आया था जब मंदिर का निर्माण चल रहा था।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या राम मंदिर में पूजा की। रामलला के दर्शन के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा कि हम यहां आकर धन्य और भावुक महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन मैं उन सभी लोगों को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और अपना बलिदान दिया। इससे पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया गया। 

इसे भी पढ़ें: देश के विकास पर बोले मोहन भागवत, देश समर्थ नहीं हुआ तो भुगतेगी पूरी दुनिया

पेमा खांडू ने बताया कि आज अरुणाचल प्रदेश से कुल 70 लोग यहां आये हैं। उन्होंने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं और मंदिर में दर्शन करेंगे। मैं दो साल पहले भी यहां आया था जब मंदिर का निर्माण चल रहा था। यह गर्व की बात है कि कई जटिलताओं के बाद 500 साल से अधिक समय बाद यहां मंदिर का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि नया मंदिर अब बनकर तैयार है और यह देश के लिए अच्छा संकेत है। राम राज्य आ गया है। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर और प्रस्तावित मस्जिद मजबूत करेंगे धर्मनिरपेक्षता, INL ने आईयूएमएल नेता पर RSS के एजेंडे को आगे अपनाने का लगाया आरोप

यह पूछे जाने पर कि क्या अरुणाचल प्रदेश सरकार यहां अपनी इमारत बनाएगी, खांडू ने कहा, "हमने योगी जी (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) को लिखा है और हम यहां अपनी इमारत बनाएंगे।" अधिक जानकारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़