आंध्र प्रदेश के मुख्मयंत्री हरियाणा में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

Andhra Pradesh
ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नायडू के पूर्वाह्न सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचने और अपराह्न साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण करने के लिए आयोजित समारोह में शामिल होने उत्तरी राज्य जाएंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नायडू के पूर्वाह्न सवा 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचने और अपराह्न साढ़े 12 बजे से दो बजे के बीच पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद नायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और रात को संभवत: साढ़े 10 बजे आंध्र प्रदेश लौटेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़