India vs Bharat विवाद के बीच बोले Rahul Gandhi, भारत, इंडिया या हिंदुस्तान, सबका मतलब मोहब्बत है

Rahul Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Sep 6 2023 4:01PM

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर संबोधित किया गया। मंगलवार को इसपर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर एक राजनीतिक विवाद छिड़ा हुआ है। सत्ता पक्ष भारत को लेकर वकालत कर रहा तो विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। इन सब के बीच राहुल गांधी ने भी पूरे मामले को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत, इंडिया या हिंदुस्तान..., सबका मतलब मोहब्बत है। राहुल गांधी ने ‘यूट्यूब’ पर अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से संबंधित वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ भारत, इंडिया या हिंदुस्तान..., सबका मतलब मोहब्बत, इरादा सबसे ऊंची उड़ान।’’ 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi एक सप्ताह की यात्रा के लिए यूरोप रवाना, श्रमिक संगठन की बैठक में भी लेंगे भाग

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जी20 से संबंधित रात्रिभोज के निमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ के तौर पर संबोधित किया गया। मंगलवार को इसपर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार देश के दोनों नामों ‘इंडिया’ और ‘भारत’ में से ‘इंडिया’ को बदलना चाहती है। इसमें राहुल गांधी ने पार्टी के कई नेताओं के साथ 4,000 किलोमीटर से अधिक की पैदल यात्रा की थी और इस दौराऩ उन्होंने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की थी। यह यात्रा पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी, जो इस वर्ष 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। यह यात्रा 145 दिन चली थी।

इसे भी पढ़ें: Bihar: RJD सुप्रीमो पर बरसे नीतीश के विधायक, कहा- सठिया गए हैं लालू यादव, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम

भाजपा का वार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके मन में न तो देश के लिए और न ही संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति कोई सम्मान है। नड्डा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़