महाराष्ट्र में 85-85 सीटों पर लड़ेंगे MVA के तीनों दल, संजय राउत बोले- हमारी एकता लोगों के सामने आनी चाहिए

Sanjay Raut
ANI
अंकित सिंह । Oct 24 2024 12:42PM

संजय राउत ने कहा कि तीनों पार्टियों के लिए 85 सीटों पर हम आम सहमति पर पहुंच गए हैं और आज शाम तक बाकी विधानसभा क्षेत्रों में काम पूरा हो जाएगा। हमारी छोटी पार्टियों को भी सीटें देनी होंगी।

महा विकास अघाड़ी गठबंधन जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने पुष्टि की। उन्होंने कहा कि एमवीए की एकता लोगों के सामने आनी चाहिए और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बिना किसी बाधा के होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कल एक्स पर एक लिस्ट आई थी, उसमें सुधार करना पड़ेगा क्योंकि उसमें जरूरत है। आज किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: MVA में सुलझ गया सीट बंटवारे का फॉर्मूला! कांग्रेस का 200 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

संजय राउत ने कहा कि तीनों पार्टियों के लिए 85 सीटों पर हम आम सहमति पर पहुंच गए हैं और आज शाम तक बाकी विधानसभा क्षेत्रों में काम पूरा हो जाएगा। हमारी छोटी पार्टियों को भी सीटें देनी होंगी। उस पर भी हम चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम कल शरद पवार के साथ बैठे और उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया। हम चाहते हैं कि यह विधानसभा चुनाव बिना किसी बाधा के हो। हमारी एकता लोगों के सामने आनी चाहिए। चलिए हम फॉर्मूले की बात नहीं करते, आज शाम तक सब कुछ हो जाएगा, चिंता की कोई बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे ने असम के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की

इससे पहले बुधवार को संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 100 सीटें जीतने का भरोसा जताया था। शिवसेना (UBT) ने चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में आदित्य ठाकरे और सुनील राउत शामिल हैं। आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 20 नवंबर को होगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़