Akhilesh Yadav ने चुनावी बॉण्ड योजना पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया

Akhilesh Yadav
ANI

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ चुनावी बॉण्ड की अवैधानिकता और तत्काल खात्मे का माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के पुनर्जीवन के लिए स्वागत योग्य निर्णय है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को राजनीति के वित्तपोषण के लिए लाई गई चुनावी बॉण्ड योजना को निरस्त किये जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह फैसला भाजपा तथा भ्रष्टाचार के आपसी बंधन का भी खुलासा है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ चुनावी बॉण्ड की अवैधानिकता और तत्काल खात्मे का माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला लोकतंत्र के पुनर्जीवन के लिए स्वागत योग्य निर्णय है। ये भाजपा की नाजायज नीतियों का भंडाफोड़ है। ये फैसला भाजपा-भ्रष्टाचार के बॉण्ड का भी खुलासा है।’’

उन्होंने ने कहा, ‘‘ जनता कह रही है लगे हाथ भाजपाइयों द्वारा लाए गये तथाकथित पीएम केयर फंड और तरह-तरह के भाजपाई चंदों पर भी खुलासा होना चाहिए। जब करदाताओं, दुकानदारों, कारोबारियों से पिछले दसों सालों का हिसाब मांगा जाता है तो भाजपा से क्यों नहीं मांगा जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़