Congress को भूपेश बघले से ज्यादा अकबर प्यारा, हिमंता बिस्वा सरमा का तीखा हमला, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

Himanta
Creative Common
अभिनय आकाश । Nov 2 2023 6:20PM

चुनावी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए 02 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मैंने अकबर के बारे में बात की तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत की।

असम के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की शिकायत के आधार पर चुनाव आयोग द्वारा उन्हें दिए गए नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है। चुनावी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए 02 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मैंने अकबर के बारे में बात की तो कांग्रेस ने मेरे खिलाफ शिकायत की।

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: असम में कम हुई अपराधों की घटनाए, अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन ने परासे पैर?

सरमा ने कहा कि अगर मैंने टीएस सिंह देव या बघेल या किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ कुछ बोला होता तो शिकायत दर्ज करना उचित होता। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे लगता है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए अकबर, भूपेश बघेल से अधिक महत्वपूर्ण हैं। अकबर कांग्रेस को इतना प्रिय क्यों हैं? असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को हाल ही में राज्य में चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में प्रचार करते समय आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के लिए भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा कारण बताओ नोटिस दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने तेलंगाना में पिछड़ी जाति के नेता को मुख्यमंत्री बनाने के भाजपा के वादे पर तंज कसा

यह नोटिस कांग्रेस पार्टी की एक शिकायत के बाद जारी किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अकबर के खिलाफ सरमा की टिप्पणी सांप्रदायिक प्रकृति की थी। अपने भाषण में सरमा ने कहा कि  अगर एक अकबर कहीं आता है तो 100 अकबर बुलाता है। अत: जितनी जल्दी हो सके उसे विदा करो, नहीं तो माता कौशल्या की भूमि अपवित्र हो जायेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़