बिहार में फिर निकला चारा घोटाले का जिन्न, 29 साल बाद 950 करोड़ रिकवरी करने की तैयारी में सरकार

सम्राट चौधरी ने आज साफ तौर पर कहा कि सरकार सभी चीजों को देख रही है ताकि गबन हुई राशि बिहार सरकार को वापस मिल जाए। सरकार कोर्ट जाने से लेकर एजेंसियों से संपर्क साध सकती है।
देश का चर्चित चारा घोटाला की राशि बिहार सरकार वापस लेने की कोशिश में है। इस घोटाला में 950 करोड़ की राशि का गबन हुआ था। ये राशि सरकार को अबतक नहीं मिली है। बिहार सरकार इसकी वापसी को लेकर अब बेहद गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। सम्राट चौधरी ने आज साफ तौर पर कहा कि सरकार सभी चीजों को देख रही है ताकि गबन हुई राशि बिहार सरकार को वापस मिल जाए। सरकार कोर्ट जाने से लेकर एजेंसियों से संपर्क साध सकती है।
इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार का तोहफा, इन बड़ी परियोजनाओं को मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी
बताया जा रहा है कि बिहार सरकार चारा घोटाला के 950 करोड़ रुपये की वापसी के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार वो हर एक प्रयास करेगी जिससे सरकार का पैसा वापस आ जाए। बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि करीब 29 साल हो गए हैं और भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त न करना भ्रष्टाचारियों का मनोबल बढ़ा रहा है। ऐसे भ्रष्टाचारियों की संपत्ति सजा से पहले जब्त होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 'तेजस्वी को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता', पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, JDU बोली- बिहार का हर युवा...
आपको बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 1996 में चारा घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपते समय यह निर्देश दिया था कि गबन की गई राशि आरोपियों की संपत्ति बेचकर बिहार सरकार को लौटाई जाए। हालांकि, अबतक ये संभव नहीं हो सका है। बीते 29 साल में एक भी रुपया खजाने में वापस नहीं आया है। इसका बड़ा कारण यह है कि आरोपियों की संपत्ति जब्त करने और उसे नीलाम करने में कानूनी पेचीदगियां आड़े आ रही हैं। वहीं, सरकार ने सीबीआई और आयकर विभाग से इस मामले में बातचीत शुरू की है।
अन्य न्यूज़