Manipur के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक: गहलोत

Ashok Gehlot
प्रतिरूप फोटो
ANI

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक है। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई कर हिंसा रोककर शांति बहाली करनी चाहिए।’’

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर के बाद अब हरियाणा में हो रही हिंसा पूरे देश के लिए चिंताजनक है। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई कर हिंसा रोककर शांति बहाली करनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: Haryana Nuh Violence | नूंह हिंसा में बाल-बाल बचीं न्यायाधीश और उनकी तीन साल की बेटी की जान, प्राथमिकी से खुलासा

इसके साथ ही गहलोत ने लिखा, ‘‘पड़ोसी राज्य होने के कारण हमारा चिंतित होना स्वभाविक है। हमारे सीमावर्ती जिलों में राजस्थान का पुलिस प्रशासन चौकस है एवं यहां पूर्णत: शांति है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अशांति फैलाने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़