घर में घुसी 2 देवरानियां, चिराग की बड़ी मां को निकाला, दरवाजे पर जड़ा ताला, पासवान परिवार में फिर विवाद

Chirag
प्रतिरूप फोटो
ANI
अंकित सिंह । Mar 31 2025 7:51PM

राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों देवरानियों ने मिलकर उनके बेडरूम में ताला मार दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के परिवार में एक बार फिर से विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। चाचा पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच जारी सियासी तनातनी अब पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो चुका है। पूरा का पूरा मामला अब संपत्ति बंटवारे को बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिवंगत रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी को उनके ही परिजनों ने संपत्ति पर अपना हक बताते हुए उन्हें घर से निकाल दिया है। इतना ही नहीं, उनके कमरों में ताले भी जड़ दिए गए। पूरा मामला रामविलास पासवान के पैतृक के गांव खगड़िया के अलौली प्रखंड के शहरबन्नी स्थित घर का है

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Waqf Bill पर NDA की अग्नि परीक्षा, क्या चंद्रबाबू-नीतीश-चिराग-जयंत देंगे साथ

राजकुमारी देवी ने पशुपति पारस की पत्नी शोभा देवी और रामचंद्र पासवान की पत्नी सुनैना देवी पर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दोनों देवरानियों ने मिलकर उनके बेडरूम में ताला मार दिया। उनकी जरूरत की चीजों को बाहर फेंक दिया गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने चिराग पासवान से गुहार लगाई कि उनके पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर दे। उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि उनकी बेटियां उन्हें अपने यहां रहने के लिए बुलाती हैं, लेकिन वे अपने गांव में ही रहना चाहती हैं। पूरे घटनाक्रम को लेकर राजकुमारी देवी ने अलौली थाना में आवेदन देकर लिखित शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को 3:00 बजे दिन में मेरी दोनों देवरानी अचानक कमरे में आई और मेरी जरूरत का सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें: क्या बिहार में तालिबान की सरकार, इतना झूठ कहां से लाते है? अमित शाह पर बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

फिलहाल दूसरे पक्ष से इस मामले को लेकर चुप्पी है। खबर चिराग पासवान तक भी पहुंच चुकी है। राजकुमारी देवी के नाती प्रिंस पासवान नानी के देखभाल में जुटे हुए हैं। प्रिंस पासवान ने डॉक्टर बुलाकर नानी का इलाज कराया है। उन्होंने कहा कि नानी की उम्र बहुत ज्यादा हो रही है और उनके साथ इस तरीके की हरकत करना ठीक नहीं है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी के कार्यकर्ता भी इस पूरे मामले को लेकर सक्रिय हो गए हैं। पशुपति पारस पर हमलावर है। आपको बता दें कि रामविलास पासवान ने दो शादी का थी। उनकी पहली शादी 1960 में राजकुमारी देवी से हुई थी। बाद में राजकुमारी देवी को तलाक देकर 1983 में पासवान ने रीना शर्मा से दूसरी शादी की। चिराग पासवान रीना शर्मा के बेटे हैं। लेकिन चिराग राजकुमारी देवी को अपनी मां मानते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़