Vivah Muhurat 2024: जुलाई में गूंजेंगी शहनाईयां, जानें शादी के शुभ मुहूर्त कब-कब है?

Vivah Muhurat 2024
Common Creatives

जुलाई में फिर से शादी की शहनाईंया बजने वाली है। जुलाई में शादी के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। शुक्र उदय होने के बाद मांगलिक कार्य शुरु हो गए है। चलिए आपको जुलाई 2024 के शुभ विवाह मुहूर्त बताते हैं।

61 दिनों के बाद मांगलिक कार्य शुरु होने जा रहे हैं। क्योंकि, इससे पहले शुक्र अस्त थे, जिस वजह से शुभ कार्य पर पाबंदी लगी थी। लेकिन 29 जून से शुक्र ग्रह के उदय होने से शादी का सीजन फिर से शुरु हो चुका है। इस साल जुलाई में शादी के कई शुभ मुहूर्त हैं। पंचांग के अनुसार जुलाई में देवशयनी एकादशी भी पड़ रही है। इस दौरान चातुर्मास लग जाते हैं जिसमें शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चलिए आपको जुलाई 2024 में शादी के लिए कौन-सी शुभ तारीख, मुहूर्त और तिथियां हैं उनके बारे में बताते हैं।

जुलाई 2024 विवाह के शुभ मुहूर्त

इस बार जुलाई में कुल शादियों के डेट सिर्फ 6 पड़ रही हैं। विवाह मुहूर्त 9 जुलाई 2024, 11 जुलाई 2024, 12 जुलाई 2024, 13 जुलाई 2024, 14 जुलाई 2024 और 15 जुलाई 2024 को है।

इस दिन बंद होंगे मांगलिक कार्य

पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई 2024 को देवशयनी एकादशी है। इस दौरान से भगवान विष्णु का शयनकाल शुरु हो जाता है। श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसी वजह से इन चार माह तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। कहा जाता इसका शुभ फल प्राप्त नहीं होता, व्यक्ति को देवताओं का आशीवार्द प्राप्त नहीं होता है। इन चार माह को चातुर्मास कहा जाता है।

नवंबर नें होने वाले विवाह का शुभ मुहूर्त 

ज्योतिष के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास समाप्त हो जाता है।  इसके बाद घरों में मांगलिक कार्य शुरु हो जाते हैं। इस साल 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इसके बाद सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि संपन्न किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार, नवंबर में शुभ विवाह मुहूर्त कुल 11 है। वहीं दिसंबर में 6 दिन ही शादी के ढोल-नगाड़े बजेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़