5 महीने बाद शनि होंगे मार्गी इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, राजा के समान जीवन व्यतीत करेंगे

Shani margi retrograde
Common Creatives

शनि के मार्गी होने से इन राशि वालों का भाग्योदय होगा। ज्योतिष के अनुसार, शनि के अशुभ प्रभावों की वजह से व्यक्ति का जीवन बुरी तरग प्रभावित होता है। ज्योतिष में शनि ग्रह को क्रूर और पापी ग्रह कहा जाता है।

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि कर्म के अनुसार व्यक्ति को फल देते हैं। इस समय शनि वक्री अवस्था में हैं। यानी कि शनि उल्टी चाल चल रहे हैं। कर्मफल दाता शनि 14 नवंबर 2024 को मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। ज्योतिष में शनि को क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। शनि के अशुभ प्रभावों की वजहों से व्यक्ति का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। हालांकि, ऐसा बिलकुल नहीं है कि शनि सिर्फ अशुभ फल देते हैं। शनि शुभ फल भी देते हैं। बता दें कि शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत चमकेगी।

मिथुन राशि

शनि देव के मार्गी होने पर मिथुन राशि का भाग्योदय होगा। माता का प्यार व सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार में सुखद परिणाम मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक संगीत कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा। माता से धन का प्राप्ति हो सकती है। कला और संगीत के प्रति लगाव होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है, स्थान परिवर्तन भी संभव है। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की की संभावनएं बन रही हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं। 

तुला राशि

मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों के खरीदने के प्रति दिलचस्पी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी व खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर में सभी का प्यार मिलेगा।  नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर में धार्मिक कार्य होंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़