दिवाली के बाद से मार्गी हो रहे हैं शनि देव, इन राशियों का शुरु होंगे अच्छे दिन, धन की बरसात होगी

shani dev margi
Instagram

शनि देव स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में है। दिवाली के बाद शनि मार्गी होने जा रहे हैं। बता दें कि, शनि देव जून में वक्री हुए थे और वह दिवाली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव दिवाली के बाद अपनी स्वराशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। ऐसे में इन 3 राशियों हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता।

कर्मफलदाता शनि देव समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते है। न्याय देवता शनि प्रत्येक राशि में ढाई साल तक गोचर करते हैं। शनि एक राशि चक्र पूरा करने मे लगभग 30 साल लगाते हैं। बता दें कि, शनि देव जून में वक्री हुए थे और वह दिवाली बाद मार्गी होने जा रहे हैं। शनि देव दिवाली के बाद अपनी स्वराशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। इससे कुछ राशियों का भाग्य चमक उठ सकता है। इन 3 राशियों की धन-दौलत में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन हैं ये 3 राशियां।

मिथुन राशि

शनि देव मार्गी होने से मिथुन राशि के लिए लाभदायक होगी। क्योंकि शनि देव मिथुन राशि से नवम भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। जिसके चलते आपका भाग्य बदलने वाला है। इसके साथ ही आपको ज्यादा यात्रा करने को मिलेगा। ऐसी यात्राओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा करियर के लिए काफी शानदार रहेगा। इस दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी।

मकर राशि 

मकर राशि जातकों को बता दें कि, शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर मार्गी हो रहे हैं। इसलिए इस समय आपको अटका हुआ धन मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। वहीं, आर्थिक मोर्चे पर आपको मध्यम सफलता मिलेगी। इस समय पर धन लाभ हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें उच्च सफलता और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों से उधार धन प्राप्त हो सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। 

धनु राशि

शनि देव धनु राशि से तीसरे भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपके पास साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। घर में खुशियां आएगी। आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। करियक के लिए आप जितना ही मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल प्राप्त होगा। इस समय आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए सोर्स बन सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़