Astro Tips For Money: घर में लग जाएगा दौलत का अंबार, वास्तु के इन टिप्स को अपनाने से मां लक्ष्मी आएंगी द्वार

Astro Tips For Money
Creative Commons licenses

धन की देवी मां लक्ष्मी को ऐश्वर्य की देवी भी कहा जाता है। हर किसी की कामना होती है कि मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि उनपर बनाए रखें। ऐसे में आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ आसान उपाय कर सकते हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को ऐश्वर्य की देवी भी कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी की कृपा होने से व्यक्ति को धन, अन्न और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसलिए हर किसी की कामना होती है कि मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि उनपर बनाए रखें। ऐसे में आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए रोजाना सुबह उठकर कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। 

बता दें कि इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है और वास्तु दोष खत्म होता है। वहीं घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है और व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह के समय कौन से उपाय करना शुभ होगा।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 02 October 2024 | आज का प्रेम राशिफल 02 अक्तूबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

वास्तु टिप्स

अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोजाना सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। क्योंकि तुलसी के पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। जल चढ़ाने के दौरान भगवान विष्णु के 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान श्रीहरि विष्णु की भी आप पर कृपा बनी रहेगी।

सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भर लें, फिर उसमें थोड़ा सा सिंदूर और लाल पुष्प डालकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और मां लक्ष्मी आपको हमेशा स्वस्थ और निरोग रखती हैं।

सुबह के समय घर की साफ-सफाई करें और फिर स्नान आदि कर घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। बता दें कि दीपक में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इस उपाय को करने से आपको हर समस्या से छुटकारा मिलेगा और साथ ही आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

रोजाना पूजा करने के बाद तिलक अवश्य लगाना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों में तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपको सुकून और शांति मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। रोजाना चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय पूरे घर में नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से घर-परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़