Vastu Tips: कार में गजानन के अलावा लगाएं इन भगवान की मूर्ति, कम होगी एक्सीडेंट की संभावना

Vastu Tips
Creative Commons licenses

बहुत सारे लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसमें भगवान की मूर्ति या फिर कुछ शोपीस की चीज लगा देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाड़ी में आप किन भगवान की मूर्ति लगा सकते हैं।

आज के समय में कार खरीदने के दौरान हर कोई इसके फीचर पर अधिक ध्यान देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप कार में क्या-क्या रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के मुताबिक कार में रखने के लिए कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जोकि शुभ होती है।

वास्तु के मुताबिक कारण में कुछ चीजों को रखने से आपको इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बहुत सारे लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसमें भगवान की मूर्ति या फिर कुछ शोपीस की चीज लगा देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाड़ी में कौन से भगवान की और कैसी मूर्ति लगानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Feng Shui Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, बेहद असरदार हैं ये उपाय

विघ्नहर्ता गणेश

वास्तु के मुताबिक कार में विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति लगानी चाहिए। क्योंकि गणपति सभी के दुखों को हरते हैं और सारी समस्याओं का अंत करते हैं। इसलिए आप अपनी कार में भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति लगा सकते हैं।

पवनपुत्र हनुमान

इसके अलावा गाड़ी में पवनपुत्र हनुमान की मूर्ति लगाना शुभ होता है। बता दें कि गाड़ी में उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए। हनुमान जी को वायु का अवतार माना जाता है और गाड़ी भी हमें वायु के वेग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाती है। इसलिए हमेशा कार आदि में उड़ते हुए या हवा में झूलते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए।

काला कछुआ

आप अपनी गाड़ी में एक काले रंग का छोटा कछुआ भी रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के हिसाब से काला कछुआ शुभ माना जाता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।

डबल साइड वाले गणेश जी

वहीं आप गाड़ी के डैशबोर्ड पर डबल साइड वाले गणेश जी की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं। क्योंकि गणेश जी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़