दिवाली के बाद कर्मफलदाता शनि का बड़ा परिवर्तन, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

shani dev
Instagram

न्याय देवता शनि देव दिवाली के बाद बड़ा परिवर्तन करने जा रहे हैं। अभी शनि वक्री हैं, लेकिन दिवाली के बाद शनि कुंभ राशि में रहकर मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं कौन है ये लकी राशियां।

कर्मफलदाता शनि अभी अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे है। आपको बता दें कि, न्याय प्रिय देवता शनि दिवाली के बाद कुंभ राशि में रहकर मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से कई राशियों पर प्रभाव होगा। शनि के मार्गी होने से शनि साढ़ेसाती और शनि ढैया की राशियों को राहत मिलेगी। शनि के मार्गी होने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जब शनि वक्री होते है तो उल्टी दिशा में चलते हैं, तो राशियों पर नकारात्मक प्रभाव रहता है। इसके अलावा, शनि अगर मार्गी होते हैं, तो शनि पर सकारात्मक प्रभाव राशियों पर होता है। तो चलिए जानते हैं, कौन है ये 3 लकी राशियां।

मकर राशि

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, इसलिए इस राशि के लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। जीवन में उतार-चढ़ाव कम हो जाएंगे। इनकम बढ़ेगी और खर्च कम होंगे। शनि के मार्गी होने दिवाली के बाद चीजें सही होने लगेंगी। मन भी प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

शनि की स्वराशि कुंभ है और इसी राशि में शनि मार्गी होने जा रहे हैं। कुंभ राशि के लोगों को 15 नवंबर से कई चीजों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जो काम आपके नहीं बन रहे थे, वे अब बनने लगेंगे। चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल होने लगेंगी। आय का स्रोत बढ़ेगा और इनकम बढ़ेगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए दिवाली के बाद समय अच्छा रहेगा। अच्छे परिणाम मिलेंगे। 15 नंवबर के बाद आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में संतुलन रहेगा। यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता प्राप्त होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़