America के अर्कान्सस में गोलीबारी में एक और व्यक्ति की मौत

shooting
Pixabay

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हुई गोलीबारी की इस घटना में कुल 14 लोग घायल हो गए जिनमें 11 आम नागरिक, दो कानून प्रवर्तन अधिकारी और संदिग्ध हमलावर शामिल है।

अमेरिका के अर्कान्सस राज्य में एक दुकान में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है जिससे इस घटना में मारे गए लोगों की संख्या चार हो गयी है।

अर्कान्सास राज्य पुलिस ने एक बयान में बताया कि चौथे व्यक्ति की शनिवार शाम को मौत हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को हुई गोलीबारी की इस घटना में कुल 14 लोग घायल हो गए जिनमें 11 आम नागरिक, दो कानून प्रवर्तन अधिकारी और संदिग्ध हमलावर शामिल है।

पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘गोलीबारी में मारे गए सभी लोग आम नागरिक थे।’’ गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे फोर्डिस में किराने की दुकान ‘मैड बुचर’ में हुई। फोर्डिस लिटिल रॉक से 104 किलोमीटर दक्षिण में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़