China में बड़ा हादसा, पुल निर्माणस्थल पर क्रेन गिरने से छह मज़दूरों की मौत

China Death
प्रतिरूप फोटो
Pixabay.com

जिआनयांग शहर के परिवहन ब्यूरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेस-वे पुल के निर्माण के दौरान बुधवार को हुई।

 दक्षिण पश्चिम चीन में पुल निर्माणस्थल पर एक क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिआनयांग शहर के परिवहन ब्यूरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेस-वे पुल के निर्माण के दौरान बुधवार को हुई।

इस दुर्घटना में छह कामगारों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिआनयांग शहर सिचुआन प्रांत में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़