हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग तीन महीने के बाद फिर से खोला गया

Haiti main international airport
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पोर्ट-ऑ-प्रिंस की राजधानी में टौसेंट-लूवर्चर हवाई अड्डे को फिर से खोलने से दवाओं और अन्य बुनियादी वस्तुओं की आपूर्ति की गंभीर कमी को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। देश का मुख्य बंदरगाह बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी के80 फीसदी हिस्से पर गिरोहों का नियंत्रण है।

पोर्ट ऑ प्रिंस। हैती का मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लगभग तीन महीने में पहली बार सोमवार को फिर से खोला गया। पिछले दिनों गिरोह की हिंसा ने अधिकारियों को हवाई अड्डे के संचालन को बंद करने के लिए मजबूर किया था। पोर्ट-ऑ-प्रिंस की राजधानी में टौसेंट-लूवर्चर हवाई अड्डे को फिर से खोलने से दवाओं और अन्य बुनियादी वस्तुओं की आपूर्ति की गंभीर कमी को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। देश का मुख्य बंदरगाह बुरी तरह प्रभावित है। राजधानी के80 फीसदी हिस्से पर गिरोहों का नियंत्रण है। हैती हवाई अड्डे में मई के अंत या जून की शुरुआत तक अमेरिकी एयरलाइंस के आवागमन की अनुमति नहीं है। 

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दोबारा शुरु होने से पहले, हैती में संचालित एकमात्र हवाई अड्डा कैप-हैतीयन उत्तरी तटीय शहर में स्थित था। यह देश छोड़ने की चाह रखने वाले कई लोगों की पहुंच से बाहर था। पोर्ट-ऑ-प्रिंस से जाने वाली सड़कों को गिरोहों द्वारा नियंत्रित किया जाता था। इस स्थान पर गिरोह ने कारों और बसों पर गोलियां चलाई थी। गिरोह के राजधानी के कुछ हिस्सों में घेराबंदी करने के बाद अमेरिकी सरकार ने पोर्ट-ऑ-प्रिंस में एक पहाड़ी से हेलीकॉप्टर द्वारा सैकड़ों नागरिकों को निकाला था। गिरोह ने 29 फरवरी को हैती पर हमला किया था। 

हमले के दौरान बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशनों और दो सबसे बड़ी जेलों पर कब्जा कर 4000 कैदियों को मुक्त कर दिया था। गिरोह नेपोर्ट ऑ प्रिंस हवाई अड्डे पर गोलीबारी भी की थी। हमले के बाद गिरोह ने हजारों लोगो को बेघर कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जनवरी से मार्च तक हैती में 2,500 से अधिक लोग मारे गए और घायल हुए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक है। सोमवार को संचालित एकमात्र हवाई अड्डे के द्वार के पास कुरोन बार में, 43 वर्षीय प्रबंधक क्लाव-डीजा राफेल ने हवाई अड्डे के अपने पहले ग्राहकों का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा, हम डर गए हैं, क्योंकि वे अभी भी यहां हम पर हमला कर सकते हैं।यह हमारा काम है, लेकिन हम डरते हैं। हैती के कुछ नागरिको ने बताया कि वे गिरोहों के डर से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जब हैती की स्थिति में सुधार होगा, तब वे अपने देश जरूर लौटेंगे। हवाई अड्डे पर हमले से पहले प्रधानमंत्री एरियल हेनरी केन्या की आधिकारिक यात्रा पर गये थे, जिसके बाद वे हैती लौट कर नहीं आये और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। एक संक्रमणकालीन राष्ट्रपति परिषद एक नए प्रधानमंत्री की खोज कर रहा है औरइसे एक नए मंत्रिमंडल का चयन करने और आम चुनावों के आयोजन का काम भी सौंपा गया है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच में ईरान की मदद से इनकार किया

हाल के हफ्तों में अमेरिकी सैन्य विमान पोर्ट-ऑ-प्रिंस हवाई अड्डे पर उतरे, ताकि हैती को विदेशी बलों के आगमन के लिए तैयार करने में मदद मिल सके, जिससे गिरोह की हिंसा को शांत करने में मदद मिले। रविवार को केन्या के विदेश मामलों के प्रधान सचिव कोरिर सिंगोई ने कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देश से पुलिस अधिकारियों को तैनात करने की योजना अंतिम चरण में है। मार्च में, केन्या और हैती ने अशांत कैरेबियाई राष्ट्र में 1,000 पुलिस अधिकारियों की तैनाती के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया। केन्याई सेना का समर्थन करने वाले अन्य देशों में बहामास, बारबाडोस, बेनिन, चाड और बांग्लादेश शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़