America: केंटकी में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

shooting
creative common

शहर के पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस जब सुबह लगभग दो बजकर 50 मिनट पर फ्लोरेंस के एक घर पर पहुंची तो वहां सात लोगों को गोली मारी गई थी।

अमेरिका के केंटकी के एक घर में शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति बाद में घर से भागने के दौरान मारा गया।

उसने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की कार का पीछा किया और इसी दौरान संदिग्ध की कार खाई में गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। शहर के पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस जब सुबह लगभग दो बजकर 50 मिनट पर फ्लोरेंस के एक घर पर पहुंची तो वहां सात लोगों को गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़