दो हफ्तों में भी नहीं निकला कोई का समाधान, यूक्रेन का दावा- 12 हजार रूसी सैनिकों को किया ढेर, 317 टैंक भी किए तबाह
यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि सेना ने अभी तक करीब 12,000 रूसी सैनिकों को ढेर किया है। इसके अलावा 49 प्लेन, 81 हेलीकॉप्टर, 2 जंगी जहाज, 317 टैंक, 60 फ्यूल टैंक, 482 कार, 7 यूएवी समेत युद्ध में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों को नेस्तनाबूत कर दिया है।
कीव। यूक्रेन और रूस के बीच दो हफ्तों से युद्ध जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि उनकी सेना ने अभी तक रूस के करीब 12,000 सैनिकों को ढेर किया है। हालांकि यूक्रेन ने अब तक यह जानकारी साझा नहीं की है कि उनके कितने सैनिक हताहत हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: अमेरिकी अधिकारी ने माना- रूस से तेल आयात पर फिलहाल रोक लगाने की स्थिति में नहीं सभी सहयोगी
यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि सेना ने अभी तक करीब 12,000 रूसी सैनिकों को ढेर किया है। इसके अलावा 49 प्लेन, 81 हेलीकॉप्टर, 2 जंगी जहाज, 317 टैंक, 60 फ्यूल टैंक, 482 कार, 7 यूएवी समेत युद्ध में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों को नेस्तनाबूत कर दिया है।
These are the indicative estimates of Russia's losses as of March 9, according to the Armed Forces of Ukraine. pic.twitter.com/iHdQBgMbJr
— The Kyiv Independent (@KyivIndependent) March 9, 2022
क्या रूस को घोषित किया जाएगा आतंकवादी देश ?
इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के सांसदों से रूस को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने की अपील की है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने का भी आह्वान किया है। बीते दिनों अमेरिका ने रूस से गैस, तेल और ऊर्जा के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसकी वजह से रूस की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: लड़ाई जारी रहने पर रूस ने यूक्रेनी शहरों की घेराबंदी बढ़ायी, कीव पर मिसाइल हमले का खतरा
यूक्रेन से 20 लाख लोगों ने किया पलायन
यूक्रेन में रूसी सेना के हमलों के चलते 20 लाख से अधिक लोगों ने देश छोड़ दिया है। अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों के बाद यूक्रेन छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या मंगलवार को 20 लाख पहुंच गई। रूस के हमलों के बाद यूक्रेन के कुछ इलाकों में लोग फंस गए हैं जहां उनके पास खाना, पानी और दवाओं की कमी हो रही है।
अन्य न्यूज़