South Africa के उभरते रैपर Costa Titch ने दुनिया को कहा अलविदा, स्टेज पर परफॉर्म करते समय हो गए थे बेहोश

Costa Titch
Instagram
एकता । Mar 12 2023 6:49PM

कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉरमेंस देने के दौरान कोस्टा ठोकर खाकर स्टेज पर गिर गए थे, जिसके तुरंत बाद उठकर उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। हालाँकि, थोड़ी ही देर में वह बेहोश होकर स्टेज पर से गिर गए थे।

दक्षिण अफ्रीका के रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग का 27 साल की उम्र में निधन हो गया है। टिच अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने के दौरान बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था। बता दें, रैपर की मौत की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही उनके मौत के पीछे कारणों का कोई खुलासा हुआ है। टिच की मौत की खबर से उनके फैंस और साउथ अफ्रीका म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग काफी दुखी हो गए हैं। सब सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas के साथ ली प्री-ऑस्कर प्रोग्राम में एंट्री, फैंस बोले- दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला

स्टेज पर बेहोश हो गए थे टिच

अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉरमेंस देने के दौरान कोस्टा टिच ठोकर खाकर स्टेज पर गिर गए थे, जिसके तुरंत बाद उठकर उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। हालाँकि, थोड़ी ही देर में वह बेहोश होकर स्टेज पर से गिर गए थे। उनके स्टेज से गिरते ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और अस्पताल लेकर गए। इस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में टिच के आखिरी पलों के कैद हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़