‘चाइनाटाउन’ के ऑस्कर विजेता लेखक रॉबर्ट टाउन का निधन

Robert Towne
प्रतिरूप फोटो
X

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक माने जाने वाले टाउन को ‘चाइनाटाउन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘द लास्ट डीटेल’, ‘शैम्पू’ और ‘ग्रेस्ट्रोक’ के लिए भी नामांकित किया गया था।

न्यूयॉर्क। ‘चाइनाटाउन’ फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अमेरिका के जाने माने लेखक एवं फिल्म निर्देशक रॉबर्ट टाउन का लॉस एंजिलिस में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। रॉबर्ट की प्रचारक कैरी मैक्कलर ने बताया कि टाउन का निधन सोमवार को हुआ। उन्होंने यह नहीं बताया कि टाउन की मौत का क्या कारण था। 

हॉलीवुड के प्रतिष्ठित लेखकों में से एक माने जाने वाले टाउन को ‘चाइनाटाउन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘द लास्ट डीटेल’, ‘शैम्पू’ और ‘ग्रेस्ट्रोक’ के लिए भी नामांकित किया गया था। उन्हें 1997 में ‘राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका’ ने ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़