जिद्दी से जिद्दी पेट की चर्बी होगी दूर, इस तरह से पिएं लहसुन का पानी

Garlic water
Pixabay

गलत लाइफस्टाइल और खाने की आदते की वजह से आमतौर पर मोटापा बढ़ने लगता है। बार-बार पेट की चर्बी से हम सभी परेशान नजर आते हैं। एक बार पेट की चर्बी बढ़ जाएं तो इसे कम करने में बहुत मुश्किले आती हैं। क्या आप जानते हैं? लहसुन का पानी पीने से पेट की चर्बी कम हो जाती है।

आज के समय में फिट और हेल्थी रहना जरुरी है। भागदौड़ भारी लाइफस्टाइल के चलते गलत खानपान की वजह से पेट की चर्बी बढ़ने लगती है। पेट की चर्बी की वजह से कई बार आत्मविश्वास कम हो जाता है, वहीं खूबसूरती में भी रुकावाट बनती है। एक बार पेट चर्बी बढ़ जाए तो आसानी से नहीं खत्म होती। जिस वजह से कई बार हम सभी स्ट्रैस में आ जाते हैं, तो चिंता छोड़िए आज से ही लहसुन का पानी पीना शुरु कर दें, सेहत के साथ-साथ पेट की चर्बी भी होगी दूर। 

लहसुन के पानी के फायदे

आयुर्वेद में लहसुन को सबसे बेहतरीन औषधि मानी जाती है। सेहत के लिए लहसुन का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे मोटापे की समस्या भी दूर होती है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, मैंगनीज, विटामिल बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, आयरन आदि होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। 

सेहत को मिलते हैं लाभ

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, लहसुन का पानी सुबह के समय पीने से कई चमत्कारिक फायदे मिलते हैं। इसके ने सेवन मात्र से ही कई कमाल दिखने लगते हैं। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो लहसुन का पानी बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। खाली पेट लहसुन का पानी पीने से पेट की चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है।

इस तरह से पिएं लहसुन का पानी

दरअसल, लहसुन के फायदे ज्यादातर सभी जानते हैं, हालांकि कई लोग इसके सेवन का सही तरीका नहीं जानते हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए लहसुन को गर्म पानी में डालकर पीना चाहिए। 

ओवरईटिंग से बचाव

अगर आप लहसुन का पानी पीते हैं, तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप खुद को ओवरईटिंग से बचा पाएंगे। जब आप अनहेल्दी चीजों को कम खाएंगे तो वजन अपने आप आसानी से कम हो जाएगा। वहीं, बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए लहसुन की ड्रिंक का सेवन करना सबसे बढ़िया है। लहसुन का पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।

इसका ज्यादा सेवन न करें

गर्मी के दौरान याद रखें कि लहसुन का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको पेट में गैस बनती हैं, तो उन्हें लहसुन कम खाना चाहिए। वरना पेट से संबंधित रोगों का सामना करने पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़