सुबह की शुरुआत करें इन 5 इंफ्यूज्ड वॉटर से, मिलेंगे अनगिनत फायदे

infused water
प्रतिरूप फोटो
unsplash

स्वस्थ रहने के लिए इंफ्यूज्ड वॉटर लाभदायक होता है। यहां जानें इंफ्यूज्ड वॉटर का जबरदस्त फायदे, घर में इस तरह से बना सकते हैं 5 इंफ्यूज्ड वॉटर।। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है। चलिए आज हम इस लेख में आपको 5 तरह के इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे बताएंगे।

तनाव और बदलती लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही अगर आप हेल्दी फूड्स नहीं सेवन करत हैं तो आपकी इम्यूनिटी पर काफी असर पड़ता है। जिससे कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरुरी है। चलिए आज हम इस लेख में आपको 5 तरह के इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे बताएंगे। 

अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी पेट से संबंधित समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है। जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी और अपच की शिकायत रहती है उन्हें नियमित रुप से अपने दिन की शुरुआत अजवाइन का पानी से कर सकते हैं। इससे बनाने की विधि आपको बताते हैं, 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवाइन डालकर रातभर के लिए भिगोएं। अगले दिन सुबह इस पानी को पिएं। अजवाइन में एंटीऑक्साडेंट्स के साथ विटामिन सी और कैल्शियम के गुण पाएं जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

काली किशमिश का पानी

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए काली किशमिश का पानी में अनेक फायदे होते हैं। काली किशमिश खांसी की शिकायत को दूर करने में मदद करती है।  काली किशमिश एंटीऑक्साडेंट्स से भरपूर होती है जो कई रोगों के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। साथ ही इसका पानी पीने से वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। 4-5 काली किशमिश को रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे पिएं।

दालचीनी का पानी

दालचीनी का पानी इंसुलिन रेजिस्टेंस को बैलेंस करने में मददगार होती है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। दालचीनी का पानी डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए 2 इंच दालचीनी का टुकड़ा रातभर के लिए 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें औरअगली सबुह इस पानी को पिएं। 

धनिया का पानी

धनिया का पानी हेल्द के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शरीर में थायराइड का लेवल बिगड़ने पर धनिये का पानी लाभकारी साबित हो सकता है। धनिया का पानी हाइपोथायरायडिज्म में काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही धनिया का पानी पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है और त्वचा के लिए काफी हेल्दी है।

मेथी का पानी

आजकल काफी महिलाएं PCOS  की समस्या से जूझ रही हैं। ऐसे में मेथी का पानी लाभदायक साबित हो सकता है। मेथी में विटामिन E, विटामिन A, विटामिन C और अन्य पोषक तत्व, शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद कर सकते हैं। मेथी का पानी पाचन प्रक्रिया को सुधारने में मदद करता है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़