एक्सपर्ट से जानें किस समय वॉक करना सही होता है सुबह या शाम? तनाव होता है दूर

walking
Unsplash

एक कहावत है कि हेल्थ इज वेल्थ यानी स्वास्थ्य ही धन है। अगर आपकी सेहत बढ़िया होगी तो सब बेहतर होगा। हर किसी को अपने शरीर को हेल्दी और बीमारियों से बचने के लिए 45 मिनट्स जरुर निकालने चाहिए। अगर आप वॉक करते हैं तो आपका शरीर काफी हेल्दी रहता है। चलिए जानते हैं सुबह या शाम की वॉक कौन-सी सबसे ज्यादा हेल्दी है।

आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल में खुद के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। आलास के चक्कर में एक्सरसाइज न करने से से मोटापा बढ़ने लगता है और कई खतरनाक बीमारियां तक होने लगती है। अगर आपके पास एक्सरसाइज और योग करने का समय नहीं तो सबसे आसान है कि आप वॉक कर सकते हैं। वॉक को सबसे बेस्ट एक्सरसाइज माना गया है लेकिन क्या आपको पता है कि वॉकिंग के लिए बेस्ट टाइम क्या है? सबुह या शाम कब टहलें या किस टाइम तक टहला चाहिए, आइए जानते हैं।

सुबह की वॉक हेल्दी

एक पॉडकास्ट में सेलेब्स फिजियोथेरेपी और स्पोर्ट्स मेडिसन स्पेशलिस्ट डाक्टर अली ईरानी ने बताया है कि  शाम की वॉक की तुलना में सुबह वॉक करने वाले ज्यादा हेल्दी होते हैं। यह वीडियो आपको डॉक्टक के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिल जाएगी। 

सुबह की वॉक से मेंटल हेल्थ ठीक होती है

उन्होंने इस पॉडकास्ट में आगे बताया है कि सूरज उगने से डेढ़ घंटे पहले जो यूनिवर्स से ओजोन लेयर की एनर्जी शरीर को मिलती है वह फिजिकल से लेकर मेंटल हेल्थ तक के लिए अच्छी होती है। सूरज उगने के डेढ़ घंटे से लेकर सूरज की पहली किरण पड़ने तक का समय एक्सरसाइज के लिए सबसे बेहतरीन होता है।

सुबह की वॉक के फायदे

अगर आप सुबह वॉक करते हैं तो कई फायदे मिलते हैं। इससे ह्रदय रोग और विशिष्ट तरह कैंसर के जोखिम को कम होता है, इसके साथ ही एनर्जी भरपूर मिलती है, ब्लड प्रेशर कम होता है और मेटाबॉलिज्म हाई होता है जिससे वेट कम होता है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़