Ramadan 2025: रमज़ान के दौरान किन नियमों का पालन करना चाहिए? जानिए क्या करें और क्या नहीं

Ramadan 2025
Pixabay

रमज़ान का महीना इस्लाम में सबसे पवित्र माना गया है। इस पवित्र महीने में रोजा, प्रार्थना, ध्यान और दान के कार्यों से चिह्नित किया जाता है। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ये आध्यात्मिक विकास और आत्म-अनुशासन का समय होता है। इसलिए रमजान के महीने के दौरान मुसलामानों को कुछ प्रथाओं और सिद्धांतों का पालन करना पड़ता है।

रमज़ान का पाक महीना चल रहा है। इसे इस्लाम को 9वां महीना माना जाता है।  रमजान का पवित्र महीना इस्लामी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण समय है। इस पवित्र महीने को रोजा, प्रार्थना, चिंतन और दान के कार्यों से चिह्नित किया जाता है। दुनिया भर के मुसलमानों के लिए ये आध्यात्मिक विकास और आत्म-अनुशासन का समय होता है। इसलिए रमजान के महीने के दौरान मुसलामानों को कुछ प्रथाओं और सिद्धांतों का पालन करना पड़ता है। चलिए ऐसे में जानते हैं पवित्र महीने के दौरान लोगों को क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए।

रमज़ान में क्या करें?

रोजा रखें

इस्लामी परंपरा के अनुसार, पवित्र महीने में सुबह से सूर्यास्त तक मुसलमानों को रोजा रखना चाहिए। ये लोगों को आत्म-नियंत्रण और आत्म-अनुशासन सिखाता है। रोजे के दौरान पेय, धूम्रपान और वैवाहिक संबंधों से परहेज करना जरुरी है। इसके अलावा साथी मुसलमानों के बीच एकता और एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक इफ्तार (रोजा तोड़ना) और समारोहों में भाग लें।

अल्लाह से प्रार्थना करें

रमजान के महीने के दौरान सभी मुसलमानों को इबादत बढ़ानी चाहिए। मुसलमानों के लिए पवित्र महीने में दिन में पांच बार नमाज़ अदा करना या सलात पढ़ना जरुरी होता है।

कुरान पढ़ें

रमजान के महीने में कुरान की आयतों को पढ़ने और उन पर विचार करने के लिए प्रत्येक दिन समय समर्पित करें। इसके अलावा आत्म-चिंतन, आत्मनिरीक्षण और पिछले गलत कार्यों के लिए क्षमा मांगने के लिए समय निकालें। 

दान करें

रमजान के महीने में जरूरतमंदों की मदद करें। दूसरों के प्रति धैर्य, दया और करुणा का अभ्यास करें, विशेष रूप से निराशा या थकान के क्षणों के दौरान।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़