पारस म्हाम्ब्रे की IPL में हुई वापसी, मुंबई इंडियंस में मिली ये जिम्मेदारी

paras mhambre
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Oct 16 2024 4:02PM

पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग में घर वापसी हो गई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।

वर्ल्ड कप विनर पारस म्हाम्ब्रे की इंडियन प्रीमियर लीग में घर वापसी हो गई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले म्हाम्ब्रे को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। वह पहले भी एमआई के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। वह एमआई के मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं। 

 

मुंबई इंडियंस के मौजूदा बॉलिंग कोच लिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। 53 वर्षीय म्हाम्ब्रे टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। एमआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि, पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा की जोड़ी बहुत ही खरतनाक है। म्हाम्ब्रे ने भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को दुनिया की सबसे बेहरतीन लाइनअप में बदलने में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली कोचिंग टीम का हिस्सा रहे और अब मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। वह हेड कोच महेला जयवर्धने के नेतृत्व में कोचिंग टीम में मलिंगा के साथ काम करेंगे। 

बता दें कि, म्हाम्ब्रे साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई की कोचिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने जब 2013 में पहली आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और चैंपियंस लीग टी20 जीती, तब भी म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से जुड़े थे। मुंबई में जन्में म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 1996-98 में दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले। उन्होंने कुल पांच इंटरनेशनल विकेट झटके।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़