Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले विराट कोहली ने बदला लुक, नए हेयर स्टाइल में लग रहे कूल
श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। दरअसल, उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है जिसमें वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं।
एशिया कप शुरू होने में अब बस दो दिन का समय शेष है। वहीं टीम इंडिया 29 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। लेकिन श्रीलंका के लिए रवाना होने से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना लुक चेंज किया है। दरअसल, उन्होंने नया हेयर स्टाइल किया है जिसमें वो बेहद कूल नजर आ रहे हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की।
एशिया कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर से करेगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उससे पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नए लुक में नजर आ रहे हैं। कोहली अक्सर किसी ना किसी कारण चर्चाओं में रहते हैं। फिर चाहे वो क्रिकेट मैदान पर अपने लंबे-लंबे शॉट के कारण हो या फिर अपने स्टाइलिश लुक के कारण, लोग अक्सर उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के मैचों के दौरान पाकिस्तान में सिक्योरिटी टाइट, आर्मी से लेकर पाकिस्तानी रेंजर्स को जिम्मेदारी
बता दें कि, कोहली ने इस साल ये दूसरी बार अपना हेयरस्टाइल चेंज करवाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले करवाया था। वहीं इस बार उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में साइड जीरो और बीच और पीछे के बाल बड़े रखे हैं। उनकी दाढ़ी उनके हेयरस्टाइल से मैच कर रही है। फैंस को उनका ये नया लुक बेहद भा रहा है। जिस कारण लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बहरहाल, पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी फैंस कोहली से एशिया कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, पिछले साल एशिया कप में कोहली ने लंबे समय बाद अपनी फॉर्म में वापसी की थी। कोहली ने अब तक एशिया कप में 11 मैचों की 10 पारियों में 613 रन बनाए हैं। इस इवेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन का है। जो उन्होंने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ बनया था। इसके अलावा एशिया कप में उनके द्वारा जड़े गए 3 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है।Virat Kohli in the new looks ahead of Asia Cup 2023. pic.twitter.com/Wv9qRwkhOL
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 28, 2023
अन्य न्यूज़