किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है धोनी और साक्षी की लव स्टोरी, शादी को हुए 15 साल पूरे

ms dhoni and sakshi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 4 2024 3:35PM

एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज शादी की 14वीं एनिवर्सिरी मना रहे हैं। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंधा था। दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर भी है। 2019 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखते हैं।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी आज शादी की 14वीं एनिवर्सिरी मना रहे हैं। 2010 में ये कपल शादी के बंधन में बंधा था। दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर भी है। 2019 वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखते हैं। 

 

दोनों परिवारों में दोस्ती

एमएस धोनी और साक्षी धोनी की कहानी रांची में उनके बचपन से शुरू होती है। दोनों के पिता एक साथ काम करते थे। उनके परिवारों के बीच संबंध ते और वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि, कुछ समय बाद साक्षी परिवार के साथ देहरादून शिफ्ट हो गईं। 

फिर होटल में हुई मुलाकात

किस्मत का खेल ही था जो एमएस धोनी और साक्षी कई सालों के अंतराल के बाद कोलकात में फिर से मिले। 2007 में ताज बंगाल में टीम इंडिया रुकी। साक्षी यहीं इर्टनशिप कर रही थीं, इसी दौरान धोनी से उनकी हुई और यहीं से उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। 

2010 में बंधे शादी के बंधन में

एमएस धोनी ने अपने रिलेशनशिप का काफी प्राइवेट रखा। शादी के समय तक किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। फिर 4 जुलाई 2010 को आईपीएल खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने देहरादून में साक्षी रावत से शादी की। 

 

2015 में बेटी जीवा का जन्म

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के घर 2015 में बेटी आई। इसका नाम दोनों ने जीवा रखा। जब जीवा का जन्म हुआ था उस दौरान ऑस्ट्रेलिया में थे। वर्ल्ड कप होने की वजह से धोनी अपनी बेटी के जन्म के समय भारत नहीं आ पाए थे। 

शादी के 14 साल हुए पूरे

साक्षी धोनी ने शादी के 14 साल पूरे होने पर पुरानी फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- अपना 15वां साल शुरू करते हुए। 

 

 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़