विराट-रोहित और जडेजा के बाद जसप्रीत बुमराह लेंगे संन्यास? जस्सी ने बताया अपना रिटायरमेंट प्लान

Jasprit Bumrah
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 5 2024 4:23PM

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने अपने रिटायमेंट प्लान का खुलासा का ऐलान कर दिया था। बता दें कि, बुमराह ने अपने संन्यास से जुड़े सवालों और कयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि, अभी ये बहुत दूर है। मैंने अभी तो शुरुआत की है। ये सब अभी बहुत दूर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। इसके बाद जसप्रीत बुमराह के लिए अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन भारतीय क्रिकेटर अब राहत की सांस ले सकते हैं। दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने अपने रिटायमेंट प्लान का खुलासा का ऐलान कर दिया था। बता दें कि, बुमराह ने अपने संन्यास से जुड़े सवालों और कयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। 

गुरुवार को बारबाडोस से स्वदेश लौटी टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में जोरों शोरों से स्वागत हुआ। वहीं मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन भी किया गया। ये विक्ट्री परेड नरीमन प्वाइंट्स से शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम तक जाकर थमी। जहां टीम के सम्मान समारोह की तैयारी पहले से कर ली गई थी। इसी समारोह में बुमराह ने संन्यास के कयासों को सिरे से खारिज कर दिया। 

जसप्रीत बुमराह ने विक्ट्री सेलिब्रेशन में अपने रिटायमेंट पर बात की। उन्होंने कहा कि, अभी ये बहुत दूर है। मैंने अभी तो शुरुआत की है। ये सब अभी बहुत दूर है। जस्सी ने वानखेड़े की यादों को जिक्र भी किया, उन्होंने कहा कि ये मैदान बहुत खास है। मैं जब बच्चा था तब यहां आया था आज मैंने जो देखा, इससे पहले कभी नहीं देखा। 

30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 15 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने वर्ल्ड कप जीत पर कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी के आंसू थे। मैं अपने बेटे को देखकर भावुक हो गया। आमतौर पर ऐसा नहीं होता लेकिन उस वक्त मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं थे मैंने रोना शुरू कर दिया और दो-तीन बार रोया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़