India Maldives Row| 2026 में लक्षद्वीप में Tata Company खोलेगी Resorts, जानें इसके बारे में सब कुछ

lakshadweep
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 10 2024 12:20PM

लक्षद्वीप फिर से तब चर्चा में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की फोटो शेयर किए है। लक्षद्वीप की शानदार फोटोज देखने के बाद कई भारतीयों ने इसकी तुलना अन्य समुद्री तट वाले देशों से की है।

भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद ने मालदीव के लिए कई परेशानियां खड़ी करदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद तस्वीरें वायरल हुई जिसपर मालदीव के मंत्रियों ने टिप्पणी की, और विवाद की शुरुआत हुई है। इस विवाद के बाद से ही मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। भारतीय पर्यटक भी अब लक्षद्वीप की ओर आकर्षित हो रहे है।

इसी बीच देश के सबसे पुराने कारोबारी ग्रुप याी टाटा ग्रुप ने भी लक्षद्वीप की तरफ नजर घुमाई है। लक्षद्वीप को लेकर टाटा ने प्लान तैयार कर लिया है जो कि वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस कड़ी में टाटा समूह के दो रिसॉर्ट 2026 में लक्षद्वीप में सुहेली और कदमत द्वीपों पर खुलने वाले हैं। पिछले साल जनवरी में टाटा समूह की सहायक कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी ने लक्षद्वीप में दो ताज-ब्रांडेड रिसॉर्ट्स पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा कि ग्रीन फील्ड परियोजनाएं 2026 में शुरू होंगी, जिसे IHCL द्वारा विकसित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि लक्षद्वीप फिर से तब चर्चा में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की फोटो शेयर किए है। लक्षद्वीप की शानदार फोटोज देखने के बाद कई भारतीयों ने इसकी तुलना अन्य समुद्री तट वाले देशों से की है, जिसमें मालदीव भी शामिल है। वहीं लक्षद्वीप के चर्चा में आने के बाद यहां बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान केंद्रित हुआ है। माना जा रहा है कि अब लक्षद्वीप में पर्यटकों के ठहरने के लिए पर्याप्त होटल और रिजॉर्ट खुलने की तैयारी होने लगी है, जिससे इनकी संख्या में यहां इजाफा देखने को मिलेगा।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आईएचसीएल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने पिछले साल रिसॉर्ट्स पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए कहा था, "हम अरब सागर के बीच स्थित अपने प्राचीन समुद्र तटों और मूंगा चट्टानों के साथ लक्षद्वीप में महत्वपूर्ण संभावनाएं देखते हैं।" "दो विश्व स्तरीय ताज रिसॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित करेंगे।"

गौरतलब है कि लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का समूह है, जिसमें बंगाराम, अगत्ती, कदमथ, मिनिकॉय, कवरत्ती और सुहेली जैसे कई प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हैं। बता दें कि कदमत भारत के सबसे खूबसूरत केंद्र में शुमार है जहां डाइविंग की सुविधा है। टाटा कंपनी का कहना है कि सुहेली में ताज में समुद्र तट पर 60 विला और 50 जल विला सहित 110 कमरे होंगे। एक बड़े लैगून वाला मूंगा द्वीप, कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, समुद्री घास के बिस्तरों वाला एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र है। यहां बनने वाले रिजॉर्ट में 110 कमरों वाले, कदमत के ताज होटल में 75 समुद्र तट विला और 35 जल विला शामिल होंगे।

बता दें कि लक्षद्वीप अरब सागर में एक द्वीपसूम है, जो मूल रूप से अपने समुद्री तटों, चट्टानों, लैगून के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और नौकायन जैसे कई वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़