विवादों की रानी सपना चौधरी कभी होटल के कमरें में पकड़ी गई थी... आज कर रही हैं बॉलीवुड पर राज

sapna-chaudhary-controversy
रेनू तिवारी । Jan 23 2019 1:58PM

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्‍स कंटेस्‍टेंट सपना चौधरी बिग बॉस के पहले से ही काफी मशहूर रही हैं। कुछ साल पहले उन्‍होंने एक विवाद से तंग आकर खुद की जान लेने की कोश‍िश की थी।

सपना चौधरी हरियाणवी, भोजपुरी, पंजाबी , गीतों की सनसनी बन गई हैं। अपने ठुमकों से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी इन दिनों सर्वाधिक लोकप्र‍िय कलाकारों में से एक हैं। उनका कोई न कोई वीडियो रोज सामने आता है और वह फैंस के दिलोदिमाग पर छा जाता है। 

हरियाणवी डांसर और बिग बॉस की एक्‍स कंटेस्‍टेंट सपना चौधरी बिग बॉस के पहले से ही काफी मशहूर रही हैं। कुछ साल पहले उन्‍होंने एक विवाद से तंग आकर खुद की जान लेने की कोश‍िश की थी।

सपना चौधरी के एक गाने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। उनके एक रागिनी में जाति सूचक शब्द को लेकर विवाद खड़ा हो हुआ था। इसके बाद उनको फोन पर धमकी और अश्लील मैसेज आने लगे थे। इससे परेशान ने सपना ने खुदकुशी की कोशिश की थी। अस्‍पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना चौधरी ने खुदकुशी की कोशिश की वजह बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जिस तरह उनके खिलाफ अफवाह उड़ाई जा रही थी, उन्हें गंदी गालियां देकर परेशान किया जा रहा था, उससे वह काफी परेशान थी।

सपना चौधरी और विवादों का हमेशा से ही गहरा नाता रहा हैं। आये जानते है सपना चौधरी और उनसे जुड़े विवाद...

सपना चौधरी अपनी एक रागिनी के कारण विवादों में आईं थीं। सपना चौधरी ने रागिनी गाईं थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सपना चौधरी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए और चरित्र हनन की कोशिश की गई। इस बात से आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खा लिया और आत्महत्या की कोशिश की।

जून 2017 में सोशल मीडिया पर ऐसी 4-5 तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें सपना चौधरी एक होटल के कमरे में बैठी हुईं हैं और उनके सामने पुलिस खड़ी है। कुछ तस्वीरों में पुलिस भी उनके साथ चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे पुलिस ने उन्हें किसी मामले में पकड़ा है। उस समय ऐसी खबरें आई कि पुलिस रेड में सपना चौधरी को पकड़ा गया है लेकिन जल्द ही इन तस्वीरों का सच सबके सामने आ गया।

बिग बॉस के घर में सपना चौधरी कई बार विवादों में फंसी। दरअसल, सपना ने प्रियांक के कहने पर अर्शी खान के ‘गोआ पुणे’ स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसे लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है। बिग बॉस के ही घर में सपना चौधरी की गुंडई देखने को मिली। जब वह अर्शी और आकाश पर भड़क गई। यही नहीं सपना ने अपनी चप्पल खोलकर उन पर अटैक भी कर दिया।

सपना चौधरी वो शख्सियत हैं जो बन ठन स्टेज पर चढ़ जाएं तो जनता शोर मचाने लगे, बनी ठनी ठुमके लगा दें तो बलवा होने की नौबत आ जाए। नवंबर 2018 में ही बाहर के बेगूसराय में सपना की दीवानगी का वह आलम नज़र आया कि लोग रोके नहीं रुके। सपना को देखने के लिए अफरातफरी मच गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज होने से मची भगदड़ में एक युवक की जान भी चली गई।

सपना चौधरी एक ऐसी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं जिनका साल 2018 में जलवा रहा। 2018 गूगल 'सर्च लिस्ट' में सपना चौधरी सबसे ज़्यादा खोजी जाने वाली शख़्सियत रही हैं। 2018 की गूगल लिस्ट में सपना चौधरी 'मोस्ट सर्च्ड पर्सनैलिटी' की लिस्ट में नंबर 3 पर रही हैं।

2018 में सिर्फ सपना चौधरी ही मोस्ट सर्च्ड पर्सनैलिटी नहीं रही हैं। बल्कि उनका एक गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' भी यूट्यूब पर 32 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। जबकि इतने व्यूज़ रजनीकांत की फिल्म 2.0 के ट्रेलर(छह करोड़ के करीब) को भी नहीं मिल सके।

साल दर साल सपना चौधरी के शोहरत बढ़ती जा रही है. सपना का किरदार कुछ है ही ऐसा। मंच के ऊपर वह गांव की आम सी लड़की भी हैं और फिल्म जगत की स्टार भी। उनकी बोली भाषा आम सी है। वह हरियाणवी भी बोलती हैं और अंग्रेजी भी और ज़रूरत पड़े तो भोजपुरी भी। यानी जैसा देस वैसा भेस। सपना चौधरी को ये शोहरत यूं ही नहीं मिली। इसके पीछे है संघर्ष की, जूझते रहने की, खिलाफ खड़े हालात के सामने डटे रहने की एक लम्बी कहानी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़