ईरानी महिलाओं के समर्थन में Sacred Games की अभिनेत्री ने शेयर किया कपड़े उतारते हुए वीडियो, बाद में किया डिलीट

Elnaaz Noroji
ANI Image
रितिका कमठान । Oct 12 2022 5:59PM

ईरान में हिजाब को लेकर विरोध जोर शोर से जारी है। इस विरोध के समर्थन में अब फेमस वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स की अभिनेत्री उतर आई है। ईरानी मूल की अभिनेत्री एलनाज नोरोजी ने अब इसका विरोध किया है। उन्होंने विरोध में कुछ ऐसा किया है कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।

ईरान में जारी हिजाब संग्राम को लेकर सोशल मीडिया पर समर्थन मिल रहा है। दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने इस मामले पर अपना समर्थन दिया है। इसी कड़ी में अब अभिनेत्री एलनाज नौरोजी भी इस आंदोलन का समर्थन करने उतर आई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। 

ईरानी अभिनेत्री एलनाज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पहले हिजाब पहने दिखती है। इसे बाद वो हिजाब और बुर्का उतारती है। धीरे धीरे वो सभी कपड़ों को उतारना शुरू कर देती है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि, हर महिला, दुनिाया में कहीं भी इस बात की परवाह किए बिना कि वो कहां से ताल्लुक रखती है, उसे अधिकार होना चाहिए कि वो जब जो चाहे और जहां चाहे पहन सके। किसी महिला को कपड़े पहनने से रोकने का अधिकार किसी अन्य व्यक्ति के पास नहीं होना चाहिए। हालांकि वीडियो के लाइमलाइट में आने के कुछ घंटों बाद उन्होंने इसे हटा दिया, जिसके कारणों का पता नहीं चला है।

उन्होंने लिखा कि सभी लोगों के विचार और विश्वास अलग होते है। इन सभी विश्वास और विचारों का सम्मान होना चाहिए। लोकतंत्र में फैसले लेने की शक्ति होती है, हर महिला के पास भी अपने शरीर के संबंध में फैसले लेने की ताकत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो स्वतंत्रता को बढ़ावा दे रही है ना कि न्यूडिटी को।

पहले हो चुकी है गिरफ्तार

बता दें कि एलनाज नौरोजी इससे पहले गिरफ्तार हो चुकी है। दरअसल ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने एक वीडियो में जानकारी दी थी कि उन्हें पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उन्हें इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उन्होंने टाइट पैंट पहनी थी। उन्हें जेल से तब रिहा किया गया जब उनके लिए जेल में ढीले कपड़े भेजे गए थे।

कौन हैं एलनाज

बता दें कि एलनाज नौरोजी मूल रूप से ईरान की रहने वाली है। उनका परिवार ईरान में रहता है। वो भारत में म़ॉडल और अभिनेत्री के तौर पर सक्रिय है। ईरान में हिजाब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल देश विदेश में फैल चुका है। 22 साल की महिसा अमीनी की मौत से चिंगारी भड़क की। अब उसकी आंच ईरान की सत्ता तक महसूस की जा रही है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ग्रीस, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली, स्पेन, जर्मनी, इराक, लेबनान और तुर्की में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं। फ्रांस और लंदन की सड़कों पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने लगे हैं। 

जानें मामला

गौरतलब है कि 22 वर्षीय महसा अमीनी को राजधानी तेहरान में नैतिक पुलिस ने 13 सितम्बर को, हिजाब पहनने सम्बन्धी नियमों का उल्लंघन करने के आरोपों में हिरासत में लिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़